बिंदी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान


By Ayushi Singh19, Jun 2025 07:00 AMnaidunia.com

बिंदी सिर्फ एक श्रृंगार का हिस्सा नहीं, बल्कि आपकी आंतरिक ऊर्जा का प्रतीक है। आइए जानते हैं कि बिंदी लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

भौंहों के बीच लगाएं

बिंदी को हमेशा भौंहों के बीच लगाना चाहिए, बहुत ऊपर या बहुत नीचे लगाने से उसका प्रभाव कम होने लगता है।

किस रंग की बिंदी लगाना चाहिए?

माना जाता है कि लाल या कुमकुम रंग की बिंदी सबसे शुभ मानी जाती है। इसे लगाने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

किस रंग की बिंदी नहीं लगानी चाहिए?

कहा जाता है कि काले रंग की बिंदी लगाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकती है।

मन होता है शांत

बिंदी लगाने से मन शांत होता है और इससे मानसिक शांति मिलती है। साथ ही, वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती है।

मंत्र का उच्चारण करें

बिंदी लगाते समय हल्के स्वर में श्रीम मंत्र का उच्चारण करें। यह मंत्र माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

बिंदी लगाते समय इन बातों का ध्यान रखें। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

बेड के नीचे पानी से भरकर गिलास रखकर सोने से क्या होता है?