सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। रोटी परोसते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए, वरना मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती है।
घर के किचन में मां अन्नपूर्णा का का वास होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां अन्नपूर्णा को प्रसन्न करने से भोजन में बरकत होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार रोटी परोसते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि रोटी जिस बर्तन में परोसे वो बर्तन साफ होनी चाहिए।
शास्त्रों के मुताबिक भूलकर भी तीन रोटियां नहीं परोसनी चाहिए, क्योंकि तीन रोटियों को परोसना अशुभ माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार रोटी खत्म होने के बाद दूसरी रोटी को परोसने के हमेशा रोटी थाली में लेकर आना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक हमेशा रोटी बनाने के लिए वासी आटे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ताजा आटे का इस्तेमाल करने से मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती है।