वास्तु शास्त्र में जेब के अंदर कुछ शुभ चीजों को रखने का महत्व बताया गया है। माना जाता है कि इन चीजों को रखने से पैसों की तंगी का सामना इंसान को नहीं करना पड़ता है।
जिंदगी में सभी ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाना चाहते हैं। धन प्राप्ति के लिए आपको वास्तु शास्त्र में बताई गई कुछ चीजों को जेब में नियमों के तहत रखना होगा।
मां लक्ष्मी को कमल का फूल प्रिय होता है। यदि आप इस फूल की जड़ को जेब में रखेंगे तो धन की देवी के आशीर्वाद से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शास्त्रों में पीपल के पेड़ को पूजनीय बताया गया है। इस वृक्ष के छोटे से पत्ते को जेब में रखने से जीवन में चल रही आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।
वास्तु शास्त्र में गोमती चक्र को भी शुभ माना जाता है। यदि आप चाहे तो पर्स के अंदर भी गोमती चक्र रख सकते हैं। ऐसा करने से परिवार में सुख-समृद्धि और खुशियां आती हैं।
श्री यंत्र को शास्त्रों में बहुत शुभ बताया गया है। दरअसल, यह मां लक्ष्मी का प्रतीक होता है। यही कारण है कि धन की देवी का आशीर्वाद पाने के लिए जेब में श्री यंत्र रखने की सलाह दी जाती है।
धन आगमन के रास्ते खोलने के लिए जेब में पीले चावल की पुड़िया रखें। इससे पैसों की बचत होती है और बेवजह के खर्चों से छुटकारा मिल जाता है।
यहां बताई गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। नईदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है।
यहां हमने जाना कि जेब में किन चीजों को रखना शुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ