हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। यदि इस दिन कुछ गलत कार्यों को किया जाता है तो धन की देवी नाराज हो सकती है।
शास्त्रों में शुक्रवार को कुछ कार्य न करने की सलाह दी गई है। मां लक्ष्मी के नाराज होने पर व्यक्ति को धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
शुक्रवार के दिन व्यक्ति को उधार लेने या देने से बचना चाहिए। यदि आप पैसों का लेनदेन करेंगे तो आर्थिक नुकसान होने का खतरा बना रहता है।
शुक्रवार के दिन पूजा से संबंधित किसी भी चीज को लेने से बचना चाहिए। अगर इन चीजों को खरीदेंगे तो मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
शुक्रवार के दिन गंदे और फटे कपड़ों को पहनने से बचें। इस दिन साफ कपड़े पहनकर धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा जरूर करें।
शुक्रवार के दिन अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। किसी को गलत बोलने वालों से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं।
शुक्रवार के दिन कुछ चीजों का दान करना अशुभ होता है। इस दिन चांदी की चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
मां लक्ष्मी को नाराज न करने के लिए शुक्रवार के दिन कुछ कार्यों को नहीं करना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ