वास्तु शास्त्र के अनुसार, जीवन की परेशानियां का मुख्य कारण घर में मौजूद चीजें और उनका दिशा भी हो सकती है। हर एक वस्तु के लिए कोई न कोई दिशा निर्धारित की गई है।
चीजों को सही तरीके से रखने से उस घर में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य, सेहत पर अच्छा असर पड़ता है। जानिए ऐसी ही कुछ वास्तु टिप्स, जो घर में सुख-समृद्धि के साथ खुशियां लेकर आएगी।
घर में पानी स्टोर करने के लिए एक सुनिश्चित जगह जरूर होनी चाहिए। वास्तु दोष घर में होने से बचाना चाहते हैं, तो घर में पानी की टंकी उत्तर दिशा में रखें।
बेडरूम में कभी भी पानी का फाउंटेन शोपीस या फिर तस्वीर बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए। इससे आपसी रिश्ते खराब होते हैं।
घर का मुख्य द्वार उसका सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे वास्तु के हिसाब से ही रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में खुशियां, सुख-समृद्धि, सौभाग्य आता है। प्रवेश द्वार के लिए सही दिशा उत्तर या पूर्व दिशा है।
घर में पूजा घर के लिए जरूर जगह दें। इस बात का ध्यान रखें कि पूजा घर के लिए ईशान कोण का चुनाव करें। इसके साथ ही यह बाथरूम के पास बिल्कुल न हो।
अपने घर को सफेद, हरे और आसमानी नीले जैसे प्राकृतिक रंगों का पेंट करा सकते हैं। इससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जो लोग आशावादी रहना चाहते हैं, वे घर पर पीला और नारंगी भी करा सकते हैं।