सिरहाने रखें ये चमत्कारी चीजें, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले


By Sahil19, Apr 2024 05:06 PMnaidunia.com

सिरहाने चीजों को रखना

वास्तु शास्त्र में सिरहाने के पास चीजों को रखने का खास महत्व बताया गया है। यदि इस जगह अशुभ चीजें रखी जाती हैं तो जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

धन लाभ के लिए क्या रखें?

सवाल खड़ा होता है कि धन लाभ के लिए सिरहाने के पास किन चीजों को रखना चाहिए। आइए इन सभी चीजों के बारे में जान लेते हैं।

हल्दी की गांठ

सोते समय तकिए के नीचे हल्दी की गांठ रखना शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मकता का नाश होता है और नौकरी में तरक्की मिलती है।

एक रुपए का सिक्का भी शुभ

यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हो गए हैं तो एक रुपए का सिक्का रखकर सोएं। ऐसा करने से धन लाभ होता है और कर्ज से छुटकारा मिलता है।

एक लोटे में पानी रखें

सिरहाने के पास सोने से पहले एक लोटा जल भरकर रख दें। इस उपाय को करने से अच्छी सेहत मिलती है और नकारात्मकता दूर हो जाती है।

सौंफ या इलायची

तकिए के पास सौंफ या इलायची भी रख सकते हैं। ऐसा करने से बुरे सपने नहीं आते हैं और तनाव से छुटकारा मिलता है।

गीता भी पास रखें

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सिरहाने गीता रखकर सोना भी शुभ होता है। ऐसा करने से मन शांत होता है और उन्नति के अवसर प्राप्त होते हैं।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है। नईदुनिया की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।

यहां हमने जाना कि सिरहाने किन चीजों को रखना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Astro Remedies: बृहस्पति देंगे वरदान, करें ये उपाय आसान