फेंगशुई से जुडी सकारात्मक वस्तुएं जीवन में शुभ प्रभाव लाती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। फेंगशुई के अनुसार कुछ आसान से उपायों को आजमा सकते हैं।
अगर आप पैसों की तंगी को लेकर परेशान हैं और धन की कमी आपकी खुशियां छीन रही है,तो घर में बांस का पौधा लगा लें। फेंगशुई मान्यता के अनुसार बांस का पौधा धन-समृद्धि का आकर्षित करता है।
फेंगशुई मेंढक को घर के लिविंग रूम में साउथ ईस्ट डायरेक्शन में रखने से व्यक्ति को धन की कमी नहीं रहती । इन्हें घर में रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती है साथ ही करियर में भी तरक्की मिलती है।
यदि आप घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखना चाहते हैं, तो घर में लॉफिंग बुद्धा की प्रतिमा रखें । यदि लॉफिंग बुद्धा क नियमानुसार रखा जाए,तो ये बहुत जल्द ही असर दिखाता है।
अगर लगातार मेहनत के बाद भी आपको नौकरी-व्यवसाय में तरक्की नहीं मिल रही है टो इसके लिए आप घर में एक सुंदर विंड चाइम लगाएं । इससे व्यापार में तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं ।
अगर आप व्यवसाय में उन्नति पाना चाहते हैं, तो कार्यस्थल पर दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाए हुए लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति को रख लें । इस फेंगशुई उपाय से जल्द ही बिजनेस में लाभ होगा ।