बरसात के मौसम में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। हरी धनिया से लेकर अदरक, टमाटर सभी के भाव बढ़ते जा रहे हैं।
वहीं, टमाटर एक ऐसी सब्जी है, जिसका इस्तेमाल हर सब्जी का स्वाद बढ़ाने में होता है। लेकिन इन्हें ज्यादा खरीद लेने पर ये जल्दी खराब होने लगते हैं।
टमाटरों को लंबे समय तक तरोताजा रखने के लिए आप इन्हें अच्छे से धो लें। अब सभी टमाटरों को अच्छे से सुखा लें। फिर टोकरी में रखकर फ्रिज में रख दें।
महंगे टमाटरों को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए आप सेब के डिब्बे का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसमें सभी टमाटरों को स्टोर करके रखें। इससे ये एकदम ताजे रहेंगे।
फ्रिज में टमाटरों को डायरेक्ट न रखें। पहले आप एक टोकरी में अखबार बिछा दें। अखबार के ऊपर टमाटरों को रखें। इसके ऊपर से एक और पेपर बिछा दें। इससे टमाटर फ्रेश बने रहेंगे।
टमाटरों को फ्रेश रखने के लिए आप उन्हें फ्रिज में ऐसी जगह पर रखें, जिससे वो दबे नहीं। सबसे पहले सारी सब्जियां रखें, फिर टमाटर रखें। इससे वो खराब नहीं होंगे।
बाजार से ज्यादा लाल टमाटर न खरीदें। आप हमेशा हल्के सख्त टमाटर खरीदें। फिर इन्हें आप एक नेट वाले बैग में सुखाकर रखें। इससे ये सड़ेंगे नहीं।