घर में तुलसी का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है क्योंकि इस पेड़ पर मां लक्ष्मी का वास होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को लगाना तो शुभ माना ही जाता है, लेकिन इसकी मंजरी का भी अपना ही एक खास महत्व है। मंजरी का पाठ-पूजा में भी इस्तेमाल किया जाता है।
घर में अगर कुछ पवित्र और खास जगहों पर तुलसी की मंजरी को रखें, तो इससे काफी फायदा मिल सकता है।
अगर आप घर के मंदिर में तुलसी की मंजरी को रखते है, तो इससे देवी-देवता प्रसन्न होते है इसलिए पवित्र स्थान मंदिर में जरूर रखें।
अगर आप धन की समस्या से जूझ रहे है, तो पीले कपड़े में तुलसी की मंजरी को बांधकर घर की तिजोरी में रख दें।
घर की बालकनी के उत्तर या पूर्व दिशा में दिशा में तुलसी की मंजरी को रखने से धन का आगमन होता है।
घर की इन जगहों पर तुलसी की मंजरी को रखने से आने वाली संकटों से मुक्ति मिलती है इसलिए घर में तुलसी की मंजरी को रखना शुभ माना जाता है।