काफी ज्यादा गर्मी, गलत खानपान, खराब दिनचर्या और शरीर में पानी की कमी की वजह से पेट संबंधी परेशानी होती है।
इसके लिए गर्मी के दिनों में पेट का ठंडा रहना बहुत जरूरी है। गर्मियों में अपने पेट को ठंडा रखना चाहते हैं, तो रोजाना इन चीजों का सेवन करें।
तरबूज में पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही बॉडी और पेट को ठंडा रखता है। तरबूज से क्रेविंग की भी समस्या दूर होती है।
दही पेट के लिए वरदान साबित होता है। इसके सेवन से पेट संबंधी सभी परेशानी दूर होती है। इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।
गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए रोजाना छाछ पिएं। खाना खाने के बाद छाछ पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके सेवन से गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जो आंतों के लिए सही होते हैं।
एक्सपर्ट्स गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए सत्तू पीने की सलाह देते हैं। सत्तू प्रोटीन का प्रमुख स्रोत माना जाता है। इसके अलावा, सत्तू में फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम भी भरपूर होता है।
खीरे में पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। वहीं, कैलोरी भी बहुत कम होती है। खीरा वेट लॉस स्नैक्स के रूप में भी जाना जाता है। फाइबर रिच होने से कब्ज की समस्या दूर होती है