गलत दिशा में रखेंगे झाड़ू तो होगा धन का नाश


By Sahil31, May 2024 11:19 AMnaidunia.com

झाड़ू गलत दिशा में न रखें

घर की सफाई करने वाले झाड़ू को गलत दिशा में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में ऐसा करने के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया है।

धन का होता है नाश

वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। जिस घर में झाड़ू से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया जाता है, वहां के लोगों को पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।

वास्तु दोष का कारण

झाड़ू को सही दिशा में नहीं रखा जाता है तो घर पर वास्तु दोष लग सकता है। इतना ही नहीं, जिंदगी में स्वास्थ्य से लेकर पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ईशान कोण में न रखें झाड़ू

घर की उत्तर-पूर्व दिशा को ही ईशान कोण कहा जाता है। इस दिशा में झाड़ू रखने से जीवन में कई तरह की परेशानियां दस्तक देती हैं।

उल्टा या खड़ा न रखें झाड़ू

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि झाड़ू को कभी भी उल्टा या खड़ी स्थिति में नहीं रखा जाना चाहिए। झाड़ू को जमीन पर लिटाकर रखना शुभ होता है।

किचन में न रखें झाड़ू

वास्तु शास्त्र में किचन को घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। खैर, झाड़ू को रसोई में रखने की भी मनाही होती है। इससे घर में अन्न की कमी होने का खतरा बढ़ जाता है।

झाड़ू रखने की शुभ दिशा

मां लक्ष्मी को प्रसन्न रखने के लिए झाड़ू को घर की दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि ऐसा करने वालों के घर में सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती है।

मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

झाड़ू को सही दिशा और वास्तु के नियमों के तहत रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। धन की देवी की कृपा से व्यक्ति को जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।

यहां हमने जाना कि झाड़ूू को गलत दिशा में क्यों नहींं रखना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कल से करोड़पति बनेंगे 3 राशि वाले, बनेगा गजलक्ष्मी योग