अक्सर लोग अपने प्रिय मृत परिजनों की तस्वीर पर्स में रखते हैं। सवाल खड़ा होता है कि ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में ऐसा करना सही होता है या नहीं।
वास्तु शास्त्र की मानें तो पर्स में मृत व्यक्ति की तस्वीर रखने से बचना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के ऊपर कर्ज का बोझ बढ़ जाता है।
शास्त्रों के अनुसार, पर्स या पैसे रखने के स्थान पर मां लक्ष्मी का वास होता है। अगर आप मृत व्यक्ति की तस्वीर अपने पर्स में रखेंगे तो माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
धन की देवी के नाराज होने पर पर्स में पैसे नहीं टिकते हैं। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस गलती को करने वाला इंसान पैसों को लेकर हमेशा परेशान रहता है।
पर्स में मृत पूर्वजों की तस्वीर लगाने से पैसों में बरकत होनी बंद हो जाती है। माना जाता है कि इससे व्यक्ति की फिजूलखर्ची बढ़ जाती है।
पर्स में हमेशा मृत व्यक्ति का फोटो रखने से कंगाली का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी कमजोर होती जाती है।
शास्त्रों के अनुसार, पूर्वजों की तस्वीर को घर पर रखना चाहिए। इसके लिए मृत व्यक्ति की तस्वीर को फ्रेम में लगाकर रखें और उसके ऊपर माला जरूर चढ़ाएं।
इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हम किसी की व्यक्तिगत भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते हैं।
यहां हमने जाना कि पर्स में मृत व्यक्ति की तस्वीर रखने से क्या होता है। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ