हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है। इस पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है और उन्हें यह पौधा बेहद प्रिय होता है। आइए जानते हैं कि इन घरों में तुलसी का पौधा लगाने से फैलती है अशांति-
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर घर में मांसाहारी भोजन किया जाता है, तो वहां कभी-भी तुलसी का पौधा नहीं होना चाहिए।
अगर मांसाहारी भोजन की जगह पर तुलसी का पौधा रखते हैं, तो इससे माता लक्ष्मी नाराज होती है और वह घर में दोबारा वास नहीं करती है।
अगर घर में शराब का सेवन किया जाता है, तो वहां कभी-भी तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में कलेश बढ़ता है।
वास्तु के अनुसार अगर तुलसी का पौधा छत पर लगाते हैं, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होने लगता है।
वास्तु के अनुसार कभी-भी घर के बेसमेंट में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में अशांति का माहौल बना रहता है।
कभी-भी तुलसी के पौधे को जमीन में नहीं लगाना चाहिए। इसे हमेशा गमले में लगाना चाहिए। इससे घर में वास्तु दोष का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इन घरों में तुलसी का पौधा लगाने से अशांति फैलती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM