वरलक्ष्मी व्रत सावन महीने में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। यह 16 अगस्त दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर लक्ष्मी जी कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि वरलक्ष्मी व्रत रखने से दूर होगी तंगी-
अगर किसी कारण से जीवन के कामों में बाधा आ रही है, तो वरलक्ष्मी का व्रत रखने से हर बाधा दूर होती है और जीवन के सारे काम बनने लगते हैं।
अगर जीवन में आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं,तो सावन के शुक्रवार के दिन वरलक्ष्मी का व्रत रखने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।
अगर व्यापार में किसी कारण से हानि का सामना कर रहे हैं, तो शुक्रवार के दिन वरलक्ष्मी का व्रत रखने से व्यापार में लाभ होने के योग बनते हैं।
सावन के दिनों में शुक्रवार के दिन वरलक्ष्मी का व्रत रखने से लक्ष्मी माता की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही, घर में लक्ष्मी माता का वास होता है।
अगर जीवन में लंबे समय से धन की समस्या से परेशान है, तो शुक्रवार के दिन वरलक्ष्मी का व्रत रखने से धन की समस्या से राहत मिल सकती है और धन लाभ होने की संभावना भी बनती है।
ऐसा माना जाता है कि देवी लक्ष्मी के आठ स्वरूपों अष्ट लक्ष्मी की पूजा करने से शांति, सौभाग्य, शक्ति,प्रेम और संतोष का आशीर्वाद मिलता है।
वरलक्ष्मी व्रत रखने से तंगी दूर होगी । एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM