राई खाने में जायका बढ़ाने का काम करती है। अक्सर रसोई में काम आने वाली राई से कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं कि राई जलाने से क्या होता है
राई जलाने से नजर दोष दूर होता है। अगर कोई परिवार में लंबे समय से बीमार है, तो आम की कुछ लकड़ी को जलाकर उसमें राई के कुछ दाने डाल दें और बीमार व्यक्ति के ऊपर से सात बार धूमा दें। ऐसा करने से नजर दोष दूर होता है।
अगर किसी कारण से व्यापार में धन संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो अलग- अलग बर्तन में राई डालकर व्यापार करने वाली जगह पर रखे दें। इससे व्यापार में लाभ होने के योग बनते हैं।
अगर कोई काम लंबे समय से नहीं बन रहा है,तो गुरुवार के दिन राई का दान करें। इससे बिगड़े काम बनेंगे और रुके हुए काम भी जल्दी पूरे हो सकते हैं।
अगर बहुत समय से कर्ज का सामना कर रहे हैं, तो शनिवार के दिन किसी चौराहे पर राई को दाएं हाथ से बाएं की तरफ फेंके और मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। ऐसा करने से कर्ज से छुटकारा पा सकते हैं।
अगर घर में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो पूजा करते समय दीपक में थोड़ा राई डाल दें। इससे जल्दी ही, आर्थिक तंगी से राहत मिल सकती है।
अगर लंबे समय से जीवन में किसी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो घर के मेन गेट पर दोनों तरफ खाली दीपक में राई जलाने से जीवन की सारी परेशानियां दूर हो सकती है।
इन कारणों से राई जलाने सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM