ज्योतिष शास्त्र में केतु को छाया ग्रह माना गया है। केतु शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के फल देता है। केतु कुंडली के जिस भाव में स्थित है। इसके आधार पर परिणाम देता है।
केतु को पारलौकिक, आध्यात्मिक और विलासिता का प्रतीक माना जाता है। अंक ज्योतिष में केतु का अंक 7 है। केतु की कुछ राशियों पर कृपा रहती है।
मेष राशि के जातक अपने नेतृत्व गुणों के लिए जाने जाते हैं। केतु की कृपा से इन्हें दूसरों को प्रभावित करते देखा जा सकता है। केतु की कृपा से इन राशियों का समाज में रुतबा बढ़ता है।
केतु के आशीर्वाद से कन्या राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। केतु की कृपा से इस राशि के जातकों का आध्यात्मिक रुझान बढ़ता है।
केतु की कृपा से वृश्चिक राशि के जातकों को जीवन में धन की कमी नहीं होती है। अपने आसपास की स्थिति को बेहतर ढंग से समझ लेते हैं।
केतु की कृपा से मीन राशि के जातक बहुत दयालू होते हैं। इस राशि के जातकों की सफलता को कोई रोक नहीं सकता। वहीं, कभी धन की कमी नहीं होती।