नए साल में केतु इन राशियों को बनाएगा मालामाल, जीवन होगा रंगीन
By Kushagra Valuskar2022-12-05, 22:58 ISTnaidunia.com
वृषभ राशि
साल 2023 में केतु के तुला राशि में गोचर से वृषभ राशिवालों को लाभ होगा। नौकरी और बिजनेस में किए गए काम में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि
नए साल में सिंह राशि वालों के लिए केतु का प्रभाव फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में मन चाहे परिणाम प्राप्त होंगे। लंबे समय से बिगड़ रहे काम इस अवधि में बनेंगे।
धनु राशि
केतु के गोचर से सुख-साधनों में वृद्धि होगी। कोई वाहन या भूमि खरीद सकते हैं। इस अवधि में धन लाभ होने की प्रबल संभावना है।
मकर राशि
साल 2023 में मकर राशिवालों के पुरुषार्थ में बढ़ोतरी होगी। विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।
कुंभ राशि
केतु के गोचर से जीवन में प्रेम बढ़ेगा। वाहन खरीदने के योग है। इस अवधि में आर्थिक लाभ होगा।
Vastu Dosh: घर की इन चीजों से होता है वास्तु दोष, तत्काल करें बदलाव