Ketu Gochar: अक्टूबर में चमक जाएगी इन राशि वालों की किस्मत


By Sahil26, Sep 2023 08:00 AMnaidunia.com

केतु ग्रह

अन्य ग्रहों की तरह केतु भी राशि परिवर्तन करता है। अगर कुंडली में केतु की शुभ स्थिति होती है तो आपको शुभ परिणाम मिलते हैं।

अक्टूबर में केतु करेगा गोचर

अक्टूबर महीने में केतु ग्रह राशि परिवर्तन कर रहा है। कुछ राशियों के लिए यह गोचर बेहद शुभ होने वाला है। कहना लाजमी होगा कि केतु के गोचर से कुछ राशियों की किस्मत बदल जाएगी।

गोचर के अशुभ प्रभाव

केतु के राशि परिवर्तन का कुछ जातकों पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ने वाला है। खैर, बात कर रहे हैं कि किन 3 राशि के जातकों को केतु गोचर से फायदा होगा।

मेष राशि

ज्योतिष के मुताबिक, केतु मेष राशि के छठे भाव में गोचर करने वाला है। इसका सीधा लाभ मेष राशि वालों को करियर से लेकर कई क्षेत्र में हो सकता है।

आर्थिक लाभ

केतु गोचर के प्रभाव से मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इसके अलावा, प्रेम संबंधों में भी मधुरता बरकरार रहेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी केतु का गोचर शुभ होगा। दरअसल, केतु इस राशि के जातकों के एकादश भाव में गोचर करने वाला है।

बिजनेस में होगा लाभ

इस राशि के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए केतु का गोचर बेहद शुभ रहने वाला है। बिजनेस के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है।

कर्क राशि

अक्टूबर महीने में होने वाला केतु गोचर कर्क राशि में तीसरे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान कोई भी नया कार्य शुरू करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

September Last 5 Days Rashifal: इन 5 राशि वालों की होगी चांदी