ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को मायावी ग्रहों के तौर पर जाना जाता है। दोनों ही ग्रह धीमी गति से राशि परिवर्तन करते हैं। खैर, उनके गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ता है।
राहु ग्रह फिलहाल मीन राशि में विराजमान हैं। वहीं, केतु कन्या राशि में बैठे हुए हैं। पिछले साल अक्टूबर माह में दोनों ग्रहों ने गोचर किया था।
अब साल 2025 में राहु-केतु गोचर करेंगे। कुंभ राशि में राहु प्रवेश कर जाएंगे और सिंह राशि में केतु विराजमान होंगे। ऐसे में राहु और केतु उल्टी चाल चलेंगे।
राहु-केतु की उल्टी चाल से कुछ राशि के लोगों को सावधान रहना होगा। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि 3 राशि के लोगों को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
केतु-राहु का गोचर कर्क राशि वालों के लिए लाभदायक साबित नहीं होगा। करियर में समस्याओं के साथ आपको आर्थिक नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है।
ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि कन्या राशि वालों के लिए राहु-केतु की चाल शुभ नहीं होती है। इसके प्रभाव से धन हानि का खतरा बढ़ सकता है।
इस राशि वालों के लिए भी मायावी ग्रह केतु-राहु का गोचर फायदेमंद नहीं रहेगा। आपको आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
यहां दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से दावा नहीं किया जा रहा है कि यह पूर्ण रूप से सत्य और सटीक हैं।
राहु-केतु के गोचर को लेकर यहां हमने बात की। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ