मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता हैं। इस दिन ऐसे कार्य करने चाहिए, जिससे मां लक्ष्मी प्रसन्न हो।
शुक्रवार के दिन कुछ उपायों को करने से धन की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं कि धन के लिए शुक्रवार को क्या करना चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार, शुक्रवार के दिन सुबह उठने के बाद मुख्य द्वार पर हल्दी के पानी का छिड़काव करना चाहिए। ऐसा करने से धन प्राप्ति का योग बनता है।
शुक्रवार के दिन खासकर मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए, क्योंकि यह दिन उनको समर्पित होता हैं। इस दिन उनकी पूजा करके प्रसन्न किया जा सकता है।
तुलसी का पौधा शुभ माना जाता है, क्योंकि इस पर मां लक्ष्मी का वास होता है। शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे को जल देने से धन आकर्षित होता है।
धन प्राप्ति के लिए शुक्रवार की शाम मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना चाहिए। घी का दीपक जलाने से धन का योग बनता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
शुक्रवार के दिन इन सभी कार्यों के करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ