कियारा अपने लुक्स के साथ-साथ अपने इश्क की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। कियारा और सिद्धार्थ एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। फैंस इस जोड़ी की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
हाल ही में मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ और कियारा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
इन दोनों की शादी तैयारियां परिवार ने शुरू भी कर दी है। ऋचा की शादी के बाद फैंस को सिद्धार्थ कियारा की शादी का इंतजार था।
कपल अगले साल अप्रैल में शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी के फंक्शन दिल्ली में होंगे। जिसके बाद वे मुंबई में एक बड़ा रिसेप्शन रख सकते हैं।