झाड़ू को न मारें लात, वरना आ जाएगी कंगाली


By Sahil22, Aug 2023 03:46 PMnaidunia.com

झाड़ू के नियम

शास्त्रों के अनुसार, सनातन धर्म में झाड़ू को लेकर कई सारे नियम बनाए गए हैं। उन नियमों के बारे में आपको जानना बेहद जरूरी है।

वास्तु के रूल्स

घर में झाड़ू रखने को लेकर वास्तु ने कई सारे रूल्स बताए हैं कि कब झाड़ू लगानी चाहिए और कब नहीं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

काम पर जाते वक्त

आपके घर से जब कोई व्यक्ति किसी काम के लिए बाहर जा रहा हो, तो उस समय झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं होता है।

मृत शरीर

घर में जब किसी का देहांत हो गया हो, तो उस समय मृत इंसान जाता है उसके बाद घर में झाड़ू लगा देनी चाहिए। इससे घर का शुद्धिकरण हो जाता है।

सूर्यास्त के बाद

बताए गए वास्तु नियमों के मुताबिक, सूर्यास्त होने के बाद घर के अंदर झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करना सही नहीं माना गया है।

लात नहीं मारें

झाड़ू को भूलकर भी लात नहीं मारनी चाहिए, ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में पैसों की कमी हो जाती है।

लांघने से बचे

वास्तु शास्त्र में बताए गए नियम के हिसाब से झाड़ू को लांघने से बचना चाहिए। इससे घर में अशांति आती है और लड़ाई-झगड़े होते हैं।

फॉलो करें टिप्स

इन सभी चीजों को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। यह आपके घर में आर्थिक संकट ला सकता है और इसका प्रभाव सुखी जीवन पर भी पड़ता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सावन के माह में क्यों करते हैं रुद्राभिषेक?