Kidney Failure Symptoms: पेशाब में दिखें ये संकेत तो हो जाएं सचेत


By Akash Sharma20, Sep 2025 03:13 PMnaidunia.com

किडनी हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में सबसे अहम अंगों में से एक है। यह शरीर से टॉक्सिन और वेस्ट प्रोडक्ट बाहर निकालती है।

शुरुआती संकेत

जब किडनी की कार्यक्षमता घटने लगती है, तो शरीर कुछ शुरुआती संकेत देता है जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।

पेशाब की मात्रा

किडनी खराब होने के शुरुआती संकेत पेशाब में दिखते हैं। अगल यूरीन की मात्रा अचानक बदल जाए तो यह चेतावनी हो सकती है।

किडनी फिल्ट्रेशन

अगर पेशाब में झाग बने या उसमें खून दिखाई दे, तो यह गंभीर संकेत है कि किडनी फिल्ट्रेशन सही ढंग से नहीं कर रही।

ब्लड सेल्स कम

किडनी की खराबी से एरिथ्रोपॉयटिन हार्मोन की कमी हो जाती है, जिससे रेड ब्लड सेल्स कम बनने लगते हैं।

चेहरे-पैरों में सूजन

किडनी जब सही ढंग से सोडियम और पानी बाहर नहीं निकाल पाती, तो इससे चेहरे, टखनों और पैरों में सूजन आने लगती है।

भूख न लगना

किडनी फेलियर के और भी संकेत हैं जैसे– भूख न लगना, उल्टी, मतली, सांस लेने में परेशानी, त्वचा पर खुजली और रूखापन।

डॉक्टर से संपर्क करें

अगर ये लक्षण लगातार दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। शुरुआती जांच और इलाज से किडनी को बचाया जा सकता है।

रोजाना सौंफ खाने से आपकी सेहत पर होता है यह असर