किडनी स्टोन के मरीजों को रिकवरी के बाद इन 4 चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। आमतौर पर किडनी स्टोन की बीमारी कम पानी पीने, खाना ठीक से चबाकर ना खाने के कारण और गलत जीवनशैली के कारण हो सकती है।
जो लोग कुछ महीने पहले ही किडनी स्टोन की बीमारी से उभरें हैं, उन्हें डाइट में नमक का सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए।
किडनी स्टोन के मरीजों को ऑक्सलेट से भरपूर चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इसमें पालक, चॉकलेट, चाय और मूंगफली जैसी चीजें शामिल हैं।
आमतौर पर प्रोटीन स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन किडनी स्टोन के मरीजों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
किडनी स्टोन के मरीजों को हेल्दी रहने के लिए शुगर से बनी हुई चीजों का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। इससे किडनी स्वस्थ रह सकती है।
किडनी स्टोन की बीमारी भविष्य में दोबारा आपको ना हो। इसके लिए आपको डाइट में इन चीजों का सेवन कम करने की आवश्यकता है।
अगर आपको किडनी स्टोन के लक्षण दिखाई देते हैं, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com