मध्यप्रदेश के खंडवा में जन्मे हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार को दूध जलेबी खाना बेहद पसंद था। जब भी वे खंडवा जाते थे तो लालाजी की दूध-जलेबी जरूर खाते थे।
जलेबी एक लाजवाब स्वीट डिश है, जिसे त्योहारों के सीजन में खूब खाया जाता है। इसे लोग दूध, दही और रबड़ी के साथ खाना भी पसंद करते हैं।
दूध जलेबी सेहत के लिए गुणकारी होती है। दूध में कई पोषक तत्व होते है, इसे जलेबी के साथ खाने से फायदे बढ़ जाते हैं।
जलेबी को वजन बढ़ाने के लिए भी खाया जाता है। दरअसल, जलेबी में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जो दुबले लोगों को वजन बढ़ाने में मदद करती है।
दूध जलेबी खाने से तनाव भी कम होता है। डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, दूध जलेबी खाने से मेमोरी पावर बूस्ट होता है। स्ट्रेस वाले हार्मोन कम होते हैं।
यदि आप माइग्रेन की समस्या से प्रभावित हैं तो दूध जलेबी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। सिर दर्द दूर होता है।