किचन में इन चीजों को रखने से लगता है वास्तु दोष


By Sahil17, Aug 2024 10:43 AMnaidunia.com

किचन में वास्तु दोष लगना

वास्तु शास्त्र में किचन को घर का अहम हिस्सा माना जाता है। रसोई में खाना बनता है और यहां से जुड़े नियमों का पालन न करने पर वास्तु दोष पैदा हो सकता है।

गंदे बर्तन न रखें

किचन में गंदे बर्तन रखने की भूल न करें। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि ऐसा नियमित तौर पर करने से वास्तु दोष लगता है।

खाली बर्तन न रखें

किचन में खाली बर्तन को रखना भी अशुभ माना जाता है। ऐसे बर्तन अन्न की कमी का संकेत देते हैं और वास्तु दोष लगने का खतरा भी बढ़ता हैं।

किचन में झाड़ू न रखें

कुछ लोग किचन में झाड़ू रखने की गलती करते हैं। हालांकि, वास्तु शास्त्र में ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है।

मुरझाए या सूखे पौधे

रसोई में सूखे या मुरझाए पौधे रखेंगे तो वास्तु दोष का खतरा बढ़ सकता है। इससे बचने के लिए ऐसे पौधों को किचन में न रखने की कोशिश करें।

किचन की सफाई न करना

घर की किचन को साफ नहीं रखा जाता है तो मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं। इसके अलावा, गंदगी के कारण वास्तु दोष लगने का खतरा भी बना रहता है।

रसोई में चीजों को अव्यवस्थित न रखें

किचन में रखें बर्तन या चीजों को अव्यवस्थित रखेंगे तो भी वास्तु दोष लग सकता है। इससे बचने के लिए रसोई की चीजों को सही ढंग से रखना शुरू कर दें। 

डिस्क्लेमर

यहां दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।

यहां हमने जाना कि किचन में कुछ चीजों को रखने से वास्तु दोष लगता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Raksha Bandhan: भाई के माथे पर हल्दी का तिलक लगाने से क्या होता है?