न्यूजीलैंड सहित दुनिया के कई हिस्सों में पैदा होने वाला कीवी फल आजकल भारत में भी आसानी से उपलब्ध रहता है। सर्दियों में इस फल को खाने के कई फायदे हैं।
कीवी में पोटैशियम, कॉपर, विटामिन के, फोलेट और विटामिन ई होता है, जो वसा में घुलनशील पोषक तत्व होता है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं।
विदेशी फल फाइबर से भरपूर होते हैं, जो उच्च कोलेस्ट्रॉल जैसी कई बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रखता है।
कीवी में पाए जाने वाले एंजाइम प्रोटीन के पाचन में मदद करता है और पुरानी कब्ज की समस्या जल्द दूर होती है और एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है।
एक कीवी में 92.7 mg विटामिन सी होता है। इसके रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी सुधार होता है। यह शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है।
कीवी में सेरोटोनिन होता है, जो मूड और नींद की गुणवत्ता को बढ़ा सकता है। मस्तिष्क में सेरोटोनिन का स्तर बढ़ने से मूड और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।