कीवी का सेवन शरीर के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन कई समस्याओं में नहीं खाना चाहिए वरना समस्या को बढ़ा सकता है।
उम्र और गलत खानापान की वजह से लोगों को तरह-तरह की शारीरिक समस्याएं होती है। 4 समस्याओं में कीवी खाने से परहेज करना चाहिए।
यदि कोई व्यक्ति किडनी का मरीज है, तो कीवी खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि कीवी पोटैशियम पाया जाता है।
अगर किसी को पाचन से जुड़ी समस्याएं है, तो उसे भी कीवी का कम से कम सेवन करना चाहिए। दरअसल, कीवी में एसिडिक गुण पाया जाता है।
कई लोगों को स्किन एलर्जी की समस्या होती है उनको भी कीवी का सेवन नहीं करना चाहिए। कीवी खाने से समस्या बढ़ सकती है।
अधिक मात्रा में कीवी का सेवन करने से उल्टी की समस्या पैदा हो सकती है। यदि किसी को उल्टी की समस्या हो तो कीवी न खाएं।
इन 4 समस्याओं में कीवी का सेवन नहीं करना चाहिए। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें Naidunia.com के साथ