केएल राहुल ने अपने टेस्ट करियर में 8 शतक मारे है, जिसमें 7 भारत के बाहर आए है। आइए जानते है केएल राहुल ने किस देश के खिलाफ अब तक कितने शतक लगाए है?
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केएल राहुल ने अब तक अपने करियर में 2 बार शतक मारा है। राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 137 गेंदों में 14 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 101 रनों की पारी खेली थी।
26 दिसंबर 2021 को सेंचुरियन में ही केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला शतक मारा था। केएल ने 2021 में पहले टेस्ट मैच के दौरान 260 गेंदों में 123 रनों की पारी खेली थी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में केएल राहुल ने 110 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में राहुल ने 262 गेंद खेली थी और 13 चौके और 1 छक्के लगाए थे।
इंग्लैंड के खिलाफ केएल राहुल ने उसी के घर में दो बार शतक मारा है। राहुल ने सितंबर 2018 में ओवल में 149 रनों की पारी खेली थी और 2021 में लॉर्ड्स में 129 रनों की पारी खेली थी।
श्रीलंका के खिलाफ भी केएल राहुल विदेशी धरती पर शतक लगा चुके है। केएल ने अपने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 108 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान केएल ने 13 चौका और 1 छक्का मारा था।
वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्सटन टेस्ट में साल 2016 में राहुल ने 158 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में राहुल ने 15 चौके और 3 छक्के मारे थे।
भारत के अंदर केएल राहुल ने मात्र 1 शतक लगाया है। केएल ने भारत की जमीन पर चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 199 रन मारे थे। इस पारी में राहुल ने 16 चौके और 3 छक्के मारे थे।