घुटनों के दर्द से हो गए हैं परेशान, ऐसे मिलेगी राहत


By Sahil23, Jul 2023 01:00 PMnaidunia.com

घुटनों का दर्द

घुटनों के दर्द की परेशानी पहले बढ़ती उम्र की वजह से लोगों को होती थी। अब बच्चों से लेकर युवाओं को भी इसका सामना करना पड़ रहा है।

युवाओं को भी हो रही परेशानी

कभी घुटनों का दर्द सामान्य होता है तो कभी यह दर्द लंबे समय तक परेशानी देता है। खैर, आज बात कर रहे हैं कि इसे घरेलू उपाय से कैसे कम किया जा सकता है।

सरसों का तेल

आपके घर में मौजूद सरसों का तेल मसाज करने के लिए भी बेस्ट होता है। हालांकि, घुटनों के दर्द के लिए केवल सरसों का तेल काफी नहीं है।

लहसुन

सरसों के तेल में लहसुन की एक कली मिलाकर मालिश करें। इससे आपके घुटनों का दर्द काफी हद तक कम हो जाएगा।

दर्द होगा छूमंतर

लहसुन के अंदर औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो घुटनों के दर्द की सूजन को छूमंतर करने में आपके काम आएगा।

तेल तैयार करने की विधि

सरसों के तेल को एक पैन में डाल दें। इसमें लहसुन की कली को भी डालें। फिर इसे कुछ समय के लिए पका लें। जब लहसुन की कली काली हो जाएं तो गैस बंद कर दें।

घुटनों की करें मालिश

तैयार हुए तेल से घुटनों की मालिश करें। ऐसा करने से घुटने और जोड़ो का दर्द काफी हद तक दूर हो जाएगा। डॉक्टर से करें संपर्क

डॉक्टर से करें संपर्क

उपरोक्त विधि को अपनाते हुए सरसों के तेल में लहसुन की कली मिलाकर मालिश करने से घुटनों का दर्द कम होगा। हालांकि, गंभीर दर्द की स्थिति में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

किडनी के अलावा, शरीर के इन अंगों के लिए खतरनाक है अल्‍कोहल