घुटने के दर्द से ऐसे पाएं राहत


By Prakhar Pandey06, Jun 2023 01:39 PMnaidunia.com

दर्द

अक्सर लोग घुटनों के दर्द से परेशान रहते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि घुटने के दर्द से राहत पाने के लिए आपको क्या करना चाहिए?

घुटने का दर्द

उम्र बढ़ने के साथ-साथ घुटनों में दर्द होना सामान्य बात हैं। आज के जमाने में ये समस्या बुजुर्गों के साथ-साथ युवा अवस्था के लोगों में भी होने लगी हैं।

उपचार

घुटने के दर्द से राहत पाने के लिए 2 चम्मच सरसों के तेल में 1 एक लहसुन की कली को काटकर डालें और गर्म कर लें। तेल को हल्का गुनगुना होने पर घुटने की मालिश करें।

कैसे करें मालिश?

घुटनों की मालिश करते हुए हाथों को गोलाई में घुमाएं। ऐसा करने से आपको जल्द आराम मिलेगा।

सरसों का तेल

सरसों के तेल में ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता हैं। इसके इस्तेमाल से न सिर्फ हड्डियां मजबूत होती हैं बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होती हैं।

लहसुन

रिसर्च के मुताबिक लहसुन का उपयोग घुटने के दर्द में भी बेहद लाभकारी होता हैं। लहसुन में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फॉस्फोरस, पोटैशियम, सोडियम और जिंक पाया जाता हैं।

कपूर का तेल

कपूर का तेल भी घुटनों के दर्द को दूर करने के लिए काफी किफायती माना जाता हैं। 1 चम्मच कपूर के तेल को 1 चम्म नारियल के तेल में मिलाकर गर्म कर लें।

ठंडा तेल

तेल के ठंडे हो जाने पर उसे अपने घुटनों की अच्छे से समय देकर मालिश करें। दिन में 2 बार रोजाना ऐसा करने से आपको राहत मिलेगी।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

जमीन में सोने से कमर दर्द, पीठ दर्द सहित कई बीमारियों से मिलती है राहत