योग से न केवल शरीर फिट रहता है, बल्कि यह आपके मन, आत्मा और शरीर के बीच भी संतुलन बनाकर शांति और एनर्जी देता है। इस लेख में हम आपको 7 प्रकार के योगों के बारे में बताएंगे जो आपकी सेहत और आत्मा के लिए फायदेमंद है।
हठयोग सबसे प्राचीन और लोकप्रिय योग करने के तरीकों में से एक है। इसमें आसन और प्राणायाम करके शरीर और मन को कंट्रोल किया जाता है, जिससे आप ध्यान को एक जगह केंद्रित करते हैं। इस योग को करना सभी के लिए आसान और असरदार है।
अष्टांग योग पतंजलि योग सूत्र पर आधारित है। यह योग आठ अंगों को एक जगह पर समावेश करता है जिसमें यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, और समाधि आते हैं। यह एक एसी प्रैक्टिस है जो आपको आध्यात्मिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाती है।
विन्यास योग में एक आसन से दूसरे आसन फ्लो में होता है। इस योग से शरीर लचीला और मजबूत बनने के साथ-साथ कैलोरी भी बर्न होती है। यह ध्यान और स्पीड का एक मिक्सचर है।
ज्ञान योग बुद्धि और ज्ञान के माध्यम से खुद को जानने का एक मार्ग है। इसमें ध्यान, स्वाध्याय और प्रश्नों के जवाब ढूंढने पर जोर दिया जाता है। इससे आप अपनी आत्मा को जानते हो।
कर्म योग निस्वार्थ भाव से सेवा करने पर आधारित है। इसमें बिना किसी मतलब के दूसरों की मदद करना सिखाया जाता है। यह योग आपके जीवन में पॉजिटिविटी लाता है।
कुंडलिनी योग को करने से शरीर में सोई हुई एनर्जी को एक्टिव किया जाता है। यह प्राणायाम, मंत्र, ध्यान और आसनों का मिक्सचर है, जो आपके शरीर, मन और आत्मा को एनर्जेटिक बनाता है।
यह भारतीय धर्म का एक प्रतीक है जिसमें प्रेम, पूजा और धर्म के माध्यम से भगवान से जोड़ा जाता है। इसमें कीर्तन, भजन और पूजा करके ध्यान और आत्मा को शांत किया जाता है।
अपनी जरूरत और इच्छा के हिसाब से इन 7 प्रकार के योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।