ज्योतिष शास्त्र में हस्तरेखा विज्ञान को बहुत बड़ा महत्व दिया गया है। भविष्य कथन में इसे काफी सटीक माना जाता है।
हस्तरेखा की मदद से किसी भी व्यक्ति के चरित्र, स्वास्थ्य, धन, ज्ञान, करियर, विवाह आदि के बारे में भविष्यवाणी की जा सकती है।
हस्तरेखा शास्त्र में 4 रेखाओं को बहुत अहम माना गया है। ये रेखाएं व्यक्ति के बारे में सबसे महत्वपूर्ण जानकारियां देती हैं।
यदि भाग्य रेखा साफ और गहरी हो और मणिबंध से शुरू होकर शनि पर्वत तक जाए तो व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है।
यह रेखा मणिबंध या उसके पास से निकलती है। इससे व्यक्ति की उम्र, मृत्यु का कारण, बड़े संकट या दुर्घटना का पता चलता है।
मस्तिष्क रेखा से व्यक्ति की बुद्धिमत्ता, पढ़ाई-लिखाई, मानसिक स्थिति और उसकी सोच के बारे में पता चलता है।
हृदय रेखा प्रेम और दिल से लिए जानेवाले फैसलों के बारे में बताती है। हृदय रेखा जितनी गहरी होगी, व्यक्ति उतना ही दृढ़ निश्चयी होगा।