चिलगोजा शरीर के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीप को पोषण देने के अलावा कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
चिलगोजा के सेवन से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और इनफर्टिलिटी को दूर किया जा सकता है।
चिलगोजा का नियमित सेवन करने से दिल हेल्दी रहता है। वहीं, उच्च रक्त चाप को कम करने में मदद मिलती है।
चिलगोजा खाने से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है।
शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए चिलगोजा का नियमित रूप से सेवन करें।
चिलगोजा खाने से भूख कम लगती है और फैट कम होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो वजन घटाने में फायदेमंद है।
महिलाओं के शरीर में खून की कमी का खतरा ज्यादा रहता है। इससे बचने के लिए रोजाना चिलगोजा का सेवन करना चाहिए।