शरीर में जब ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाए, तो खानपान और दवाओं के जरिए इसे कंट्रोल में रखा जाता है।
लेकिन जिस तरह शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ना घातक है, उसी तरह अचानक से ब्लड शुगर लेवल का गिरना भी खतरनाक है।
अगर दवाओं या खानपान की गड़बड़ी से शुगर लेवल अचानक गिर जाए, तो फौरन इसे नियमित करने के उपाय करने चाहिए।
डॉक्टरों के मुताबिक ब्लड शुगर लो होने की कंडिशन तब मानी जाती है, जब शरीर में शुगर लेवल 70 मिलीग्राम से नीचे चला जाए।
शरीर में ब्लड शुगर लेवल कम होने के कई लक्षण दिख सकते हैं। जैसे - घबराहट, चक्कर आना, स्ट्रोक, आधे शरीर में पैरालिसिस आदि।
अगर किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल अचानक कम होता है, तो कुछ उपाय फौरन अपनाए जा सकते हैं।
मरीज को फौरन ऐसी ड्रिंक दें, जिसमें ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा हो। आप मरीज को ऑरेंज जूस आदि भी दे सकते हैं।
इसके अलावा अगर मरीज को चक्कर आ रहा हो तो उसे फौरन बिस्किट, चॉकलेट, टॉफी या कोई और मीठी चीजें दे सकते हैं।