सोशल मीडिया का खुमार इन दिनों हर किसी के सर चढ़कर बोल रहा है। तमाम लोग इसके जरिये रातों रात स्टार बन गए।
उन्हीं में से एक की आज हम बात करने जा रहे हैं। जो महज 12 साल की उम्र में सोशल मीडिया स्टार बन गईं।
जी हाँ तो आज हम बात करने जा रहे हैं रीवा अरोड़ा की शायद सोशल मीडिया पर एक्टिव आप में से कई लोगों ने इनका नाम भी सुना होगा।
डीवा अपने वीडियोज और फोटोज के साथ अपने क्लासी ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी अक्सर इंटरनेट पर छाई रहती हैं।
रीवा सोशल मीडिया स्टार होने के साथ एक बेहतरीन बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस भी हैं। उन्होंने श्री देवी से विक्की कौशल संग हिट फिल्में और कई टीवी शोज भी किए हैं।
रीवा अरोड़ा का जन्म साल 2010 में फरवरी महीने में दिल्ली में हुआ था। यही पर डीवा ने अपनी पढ़ाई शुरू की।
एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर अपनी फैन फॉलोइंग से बड़ी एक्ट्रेसेस को मात देती हैं। इंस्टा पर उन्हें 10 मिलियन से अधिक यूजर्स फॉलो करते हैं।
रीवा ने रणबीर कपूर फिल्म 'रॉकस्टार' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। उस वक़्त डीवा की उम्र केवल 1 साल 6 महीने थी।