आजकल मोटापा एक आम समस्या बनती जा रही है। लोगों को उचित खानपान और एक्सरसाइज तक का समय नहीं मिलता।
वजन बढ़ने के कारण कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी, डायबिटीज और हार्ट संबंधी रोग जैसी कई समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है।
ऐसे में अपनी डाइट में करौंदे को शामिल कर आप अपने वजन को तेजी से घटा सकते हैं। इससे सेहत को भी कई फायदे होते हैं।
करौंदे में एंटी-बायोटिक गुण होता है। साथ ही इसमें विटामिन और मिनरल्स उच्च मात्रा में पाए जाते हैं, जो मोटापा कम करने में सहायक होते हैं।
इसमें उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे बाउल मूवमेंट बेहतर होता है और आपको कब्ज आदि से छुटकारा मिलता है।
पाचन क्रिया बेहतर होने से आपके शरीर का फैट भी कम होने लगता है, क्योंकि फैट के ब्रेकडाउन और डाइजेशन की प्रक्रिया में सुधार होता है।
करौंदा खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर के कैलोरी तेजी से बर्न होती है। कैलोरी बर्न होने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
करौंदे का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। लेकिन, सुबह के समय खाली पेट करौंदा खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।