गर्मियों में नींबू पानी सबसे सुलभ और ताजगी प्रदान करनेवाला ड्रिंक है। इससे फौरन ताजगी मिलती है।
नींबू में भरपूर मात्रा में साइट्रिक एसिड होता है, इसलिए इसका स्वाद खट्टा होता है। इसके कई और भी फायदे हैं।
ये विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का एक बेहतरीन स्रोत है। इससे हार्ट डिजीज और स्ट्रोक को रोकने में मदद मिलती है।
नींबू में मौजूद फाइबर दिल की बीमारियों के रिस्क फैक्टर्स को कम करते हैं। ये हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मदद करता है।
नींबू में मौजूद विटामिन सी, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसके सेवन से सामान्य सर्दी और फ्लू से बचाव होता है।
नींबू में मौजूद फाइबर, पेक्टिन नाम के स्टार्च और शुगर के डायजेशन रेट को बढ़ाते हैं। इससे पेट और आंतों की सेहत ठीक रहती है।
सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और नींबू के रस सेवन करने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
नींबू में मौजूद लिमोनेन और नारिनजेनिन में कैंसर रोधी गुण होते हैं। वहीं विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स, कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं।
विटामिन सी दांतों और मसूड़ों के लिए एक जरूरी विटामिन है। इसलिए नींबू के सेवन से ओरल डिसऑर्डर दूर होते हैं।