सुबह उठने के बाद आप कैसे और क्या खाते हैं, इसका आपके वजन पर काफी प्रभाव पड़ता है।
सेहत और वजन दोनों के लिए सुबह का नाश्ता, दिन के सबसे जरूरी तत्वों में से एक होता है।
सुबह के वक्त ओट्स का सेवन काफी फायदेमंद होता है। यह वजन घटाने में बहुत असरदार माना जाता है।
ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं जो पेट को लंबे समय तक भरे रहने का एहसास देते हैं।
ओट्स में मौजूद फाइबर पचने में समय लेता है, जिससे पेट लंबे वक्त तक भरा रहता है और ऊर्जा बनी रहती है।
ओट्स प्रोटीन से भी भरपूर होते हैं और मसल्स बिल्डिंग में मदद करते हैं।
यह ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है। इसके सेवन से अचानक होने वाले इंसुलिन स्पाइक की संभावना कम हो जाती है।
ओट्स को कई तरीकों से अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं। इसे इडली, खिचड़ी, दलिया आदि कई तरीके से खाया जा सकता है।