खसखस के फायदे जानेंगे तो चौंक जाएंगे


By Farhan Khan10, Mar 2023 10:20 AMnaidunia.com

फायदेमंद

हमारे रोजमर्रा के जीवन में हम कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है।

पोषक तत्व

इन्हीं सेहतमंद चीजों में से एक खसखस है। खसखस के बीज, जिन्हें पॉपी सीड्स के नाम से भी जाना जाता है, कई सार पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

मैग्नेशियम और फाइबर

खसखस के बीज में मौजूद ओमेगा -6 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नेशियम और फाइबर हमें कई तरह के लाभ पहुंचाते हैं।

आइए जानें

आइए खसखस के बीजों के फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

पाचन तंत्र

खसखस में मौजूद अघुलनशील फाइबर पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ ही मेटाबोलिज्म को भी तेज करता है।

हड्डियां मजबूत

खसखस में कॉपर और कैल्शियम की भारी मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत करने में काफी सहायक होता है।

छालों में असरदार

मुंह के छालों के लिए खसखस का सेवन काफी असरदार साबित हो सकता है। तासीर में ठंडा होने की वजह से यह पेट को ठंडा रखेगा, जिससे मुंह के छालों में आराम मिलता है।

कब्ज में निजात

खसखस के बीजों में मौजूद फाइबर पेट साफ करने में काफी मददगार होता है। इसके सेवन से आपको कब्ज की समस्या से निजात मिल सकती है।

ब्लड प्रेशर

खसखस में मौजूद ओलिक एसिड ब्लड प्रेशर के लेवल को कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।

Motion Sickness: सफर के दौरान आती है मितली? जानें इसके आसान उपाय