चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग नौ दिनों तक फलाहार व्रत रखते हैं।
लेकिन देर तक भूखे रहने से शरीर कमजोर हो सकता है और तबीयत भी खराब हो सकती है।
भूखे रहने पर मतली, सिर दर्द या फिर एसिडिटी भी हो सकती है। ऐसे में साबूदाना का सेवन सबसे फायदेमंद होगा।
साबूदाना से फौरन एनर्जी मिलती है, इसलिए इसे सुपरफूड कहा जाता है। दिनभर की ऊर्जा के लिए साबूदाना जरूर खाएं।
साबूदाना में कैल्शियम, पोटैशियम, हेल्दी फैट, फाइबर, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट समेत कई पोषक तत्व होते हैं।
भूखे-प्यासे रहने से हाई बीपी की भी समस्या हो सकती है। साबूदाना में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर को इससे बचाते हैं।
साबूदाना कैल्शियम का भी बड़ा स्रोत है। इससे बनी चीजें नियमित रूप से खाने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
व्रत ही नहीं आप नॉर्मल रूटीन में भी साबूदाना की खिचड़ी, खीर या इससे बनने वाली अन्य चीजें खाकर हेल्दी रह सकते हैं।