मोबाइल और कंप्यूटर के बढ़ते उपयोग के कारण बच्चों व युवाओं की भी आंखों की रोशनी कम हो रही है। कुछ उपाय कर आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है।
काम के दौरान आंखों में खिंचाव या धकान महसूस होने पर ठंडे पानी से धाेना चाहिए। इससे आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलता है।
आंख बहुत नाजुक अंग होता है। यह धूल और प्रदूषण से प्रति संवेदनशील है। इसलिए ऐसी जगह पर आंखों को बचाने चश्मे का उपयोग करना चाहिए।
कंप्यूटर और मोबाइल से निकलने वाली रोशनी आंखों को नुकसान पहुंचाती है। इसलिए इनके अनावश्यक उपयोग से बचना चाहिए।
विद्यार्थियों को पढ़ते समय कमरे में रोशनी का पर्याप्त इंतजाम करना चाहिए। कम रोशनी में पढ़ने से आंखों पर बहुत दबाव पड़ता है।
आंखों को सही तरह से काम करने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इसलिए विटामिन सी, विटामिन ए और बीटा कैरोटिन वाला आहार जरूर लें।
आंखों के स्वास्थ्य के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिडस जरूरी होता है। अलसी के बीजों का सेवन कर प्राकृतिक रूप से इसकी पूर्ति की जा सकती है।