आजकल काम की व्यस्तताओं की वजह से कई लोग देर रात तक जागते हैं और सुबह देर तक सोए रहते हैं।
इस तरह की दिनचर्या से शरीर पर गहरा असर पड़ सकता है। यही वजह है कि अधिकतर हेल्थ एक्सपर्ट रात 8 से 10 के बीच सोने की सलाह देते हैं।
सही समय पर सोने से शरीर को कई चौंकानेवाले लाभ हो सकते हैं। आइये इसके फायदों के बारे में विस्तार से जानें।
सही समय पर सोने से ब्रेन का फंक्शन बेहतर होता है। साथ ही याददाश्त क्षमता और सीखने की क्षमता में भी वृद्धि होती है।
समय पर सोने से आपकी उम्र भी बढ़ती है। पर्याप्त नींद लेने से शरीर के कार्य करने की क्षमता बेहतर होती है। और आप लंबे समय तक जीते हैं।
अच्छी नींद से मन को शांति मिलती है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। साथ ही आप कई घातक बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।
समय पर सोने से काफी हद तक स्ट्रेस कम किया जा सकता है। साथ ही मेंटल हेल्थ और जीवनशैली पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।
जल्दी सोने से डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूती मिलती है। खाना अच्छे से पचता है और एसिडिटी, गैस, अपच आदि से मुक्ति मिल सकती है।