रुद्राक्ष पहनने के हैं कई फायदे, जानें इसके नियम


By Shailendra Kumar30, Jun 2023 11:02 PMnaidunia.com

धारण करने के नियम

आजकल रुद्राक्ष धारण करना फैशन बन गया है। लेकिन इसके कुछ नियम होते हैं। उनका पालन करने से ही इसका फायदा मिलता है।

रुद्राक्ष का महत्व

रुद्राक्ष का सनातन धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र में इसे धारण करने के अनेक फायदे बताए गए हैं।

रुद्राक्ष से फायदा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि के अनुसार रुद्राक्ष धारण करने से इसके कई गुना अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं।

राशि अनुसार करें धारण

मेष और वृश्चिक राशि के जातकों को तीन मुखी और वृषभ और तुला राशि के जातकों को 6 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।

कई मुखी होते हैं रुद्राक्ष

मिथुन और कन्या राशि के जातक 4 मुखी, कर्क राशि के जातक दो मुखी और सिंह राशि के जातक एक मुखी रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं।

राशि के अनुसार रुद्राक्ष

धनु और मीन राशि के जातकों को 5 मुखी, और मकर एवं कुंभ राशि के जातकों को 7 मुखी रुद्राक्ष धारण करने से लाभ मिलता है।

गौरी शंकर रुद्राक्ष

यदि किसी व्यक्ति की शादी में अड़चन आ रही है तो उसे गौरी शंकर रुद्राक्ष धारण करना चाहिए इससे उन्हें लाभ मिलता है।

पढ़ाई में सफलता

पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करने से पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।

नियमों का रखें ध्यान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो व्यक्ति रुद्राक्ष धारण करता है, उसे कभी भी मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

शुभ संयोग से होगी सावन की शुरुआत