सावन महीना 4 जुलाई से शुरू हो रहा है। जो 31 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन समाप्त होगा।
अधिकमास के चलते सावन महीना 59 दिन का होगा। सावन की शुरुआत तीन शुभ संयोग से हो रही है।
सावन महीने के मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इसके अलावा सावन के पहले दिन इंद्र योग और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है।
मंगला गौरी व्रत महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए करती हैं। इस दिन सुहागिन माता पार्वती के साथ भगवान शिव की पूजा करती हैं।
सावन के पहले दिन त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है। इस योग को पूजा-अर्चना और शुभ कार्यों के लिए शुभ माना गया है।
सावन के महीने की शुरुआत शुभ योग में हो रही है। मंगलवार के दिन सुबह हनुमानजी के मंदिर जाएं और चोला अर्पित करें।