ये है फलों को खाने का बेस्ट समय


By Shailendra Kumar05, Apr 2023 03:38 PMnaidunia.com

जरूरी हैं फल

फल हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी हैं। इनसे हमें ढेर सारे मिनरल्स, विटामिन और कैलोरीज मिलती है।

समय का रखें ध्यान

लेकिन फलों को खाने का पूरा फायदा तभी मिलता है, जब उन्हें सही तरीके से और सही समय पर खाया जाए।

कब खाएं फल

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक फल भोजन करने से आधा से एक घंटा पहले खाए जाएं तो शरीर को बहुत पोषण देते हैं।

कब ना खाएं फल

लेकिन फलों को खाने के साथ और खाने के तुरंत बाद नहीं खाना चाहिए। इससे शरीर को इनका पूरा लाभ नहीं मिलता।

पाचन तंत्र पर असर

खाना खाने का साथ या उसके फौरन बाद फलों को खाने से शरीर में भोजन के साथ फलों की एक्स्ट्रा कैलोरी भी चली जाती है।

हो सकता है नुकसान

इससे पाचन तंत्र पर दोहरा भार पड़ता है और पेट से जुड़ी कई दिक्कतें जैसे अपच, एसिडिटी, कब्ज आदि की समस्या पैदा हो जाती है।

फल खाने का सही समय

फल खाने का सही समय सुबह, दोपहर और शाम को होता है। रात को सोने से तुरंत पहले भी इनका सेवन नहीं करें।

दिन का बेस्ट समय

दिन में 10 से 12 बजे के बीच फल खाने का सबसे सही समय है। इस समय फल खाने से शरीर को इनका पूरा पोषण मिलेगा।

शाम का बेस्ट समय

शाम के समय भी 4 बजे से 7 बजे तक फलों को खाना अच्छा होता है। इससे भूख शांत होगी और फलों के जरिए आपको ढेर सारा फाइबर भी मिलेगा।

कभी कम नहीं होगा हीमोग्लोबिन, इन सुपरफूड्स का करें सेवन