हीमोग्लोबिन शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करते हैं। हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाए तो कई परेशानियां हो सकती हैं।
आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताते हैं, जिनके सेवन से खून में हीमोग्लोबिन काउंट फौरन बढ़ जाएगा।
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आयरन रिच फूड जैसे फूलगोभी, केले, पालक, बीन्स, बंदगोभी, मसूर की दाल आदि को डायट में शामिल करें।
यह विटामिन बी होता है, जिससे हीमोग्लोबिन बनता है। इसके लिए पालक, मटर, एवोकाडो, राजमा आदि का सेवन करें।
शरीर में आयरन के अवशोषण के लिए विटामिन सी जरुरी है। विटामिन सी के लिए स्ट्रॉबेरी, नींबू, संतरा और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं।
विटामिन ए भी आयरन के अवशोषण में मदद करता है। इसलिए गाजर, शकरकंद, आम आदि का सेवन शुरु कर दें।
आप खून की कमी पूरी करने के लिए आयरन सप्लीमेंट भी ले सकते हैं। लेकिन यह डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए।