नुकसानदेह हो सकता है गैस पर रोटी सेंकना, जानें वजह


By Shailendra Kumar05, Apr 2023 04:28 PMnaidunia.com

रोटी पकाने का तरीका

रोटी पकाने के कई तरीके हैं। कुछ लोग इसे तवे पर सेंकते हैं तो कुछ इसे सीधे गैस की आंच पर सेंककर पकाते हैं।

तेज आंच पर रोटी पकाना

लेकिन तेज आंच पर रोटी पकाने की आदत अच्छी नहीं है। इसे गैस की आंच के सीधे पकाने के कई नुकसान हैं।

सेहत को नुकसान

ताजा रिसर्च के मुताबिक गैस स्टोव, जलने पर ऐसे एयर पोल्यूटेंट का उत्सर्जन करते हैं जो सेहत के लिए खतरनाक हैं।

कई बीमारियों का खतरा

ये पोल्यूटेंट सांस और दिल की बीमारियों का खतरा पैदा करते हैं। साथ ही इनसे कैंसर होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

कैंसर की वजह

रिसर्च के मुताबिक तेज आंच पर खाना पकाने से कार्सिनोजेनिक तत्व पैदा हो सकते हैं, जो कैंसर की वजह बन सकते हैं।

क्या होते हैं कार्सिनोजेनिक?

कार्सिनोजेनिक ऐसे पदार्थ हैं जो कैंसर की वजह बन सकते हैं। ये कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने के साथ जीन्स को भी प्रभावित कर सकते हैं।

अपनाएं सुरक्षित तरीका

हालांकि अभी इस पर और भी रिसर्च होने की जरूरत है, लेकिन बेहतर होगा कि रोटी पकाने के इस तरीके से बचा जाए।

कैसे पकाएं रोटी

तवे पर रोटी को किसी सूती कपड़े से दबाते रहें और चारों तरफ घुमा-घुमाकर सेंक लें। ये रोटी सेंकने का सबसे सुरक्षित तरीका है।

ये है फलों को खाने का बेस्ट समय