हिंदू धर्म में संस्कारों और रीति-रिवाजों का विशेष महत्व है। संस्कार का व्यक्ति के आध्यात्मिक दृष्टि से जुड़े होते है।
मान्यताओं के अनुसार बच्चे का मुंडन सबसे बड़ा संस्कार माना जाता है। इस संस्कार में पहली बार बच्चे के बालों को काटा जाता है।
मान्यताओं के मुताबिक बच्चा का जब जन्म होता है तो इन बालों में कई तरह की अशुद्धियां पाई जाती है, इसलिए मुंडन करना जरूरी होता है।
स्वास्तिक को भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है। सिर पर स्वास्तिक बनाना बेहद ही शुभ माना जाता है।
स्वास्तिक में जो बिंदु होते हैं ये बिंदु बच्चों के दिमाग को केंद्रित रखने में सहायक होते है।
ज्योतिष के अनुसार हल्दी से स्वास्तिक बनाना भी शुभ माना जाता है। शास्त्रों में हल्दी को काफी पवित्र माना गया है।