Health: सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है बैंगन


By Shailendra Kumar27, Mar 2023 07:26 PMnaidunia.com

फायदेमंद है बैंगन

बैंगन एक आम सब्जी है और इसके कई व्यंजन बनाये जाते हैं। सेहत के लिए भी इसे फायदेमंद माना जाता है।

बैंगन के साइड इफेक्ट्स

लेकिन बैंगन का सेवन करने के कुछ नुकसान भी हैं। इसलिए बैंगन खाने से पहले इसके बारे में अवश्य जान लें।

किडनी स्टोन का खतरा

जिन लोगों को किडनी स्टोन या पथरी की समस्या है, उन्हें बैंगन नहीं खाना चाहिए। इससे किडनी को नुकसान हो सकता है।

हड्डियों के लिए नुकसानदेह

बैंगन में ऑक्जलेट पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए नुकसानदेह माना जाता है। अगर हड्डियां कमजोर हों, तो बैंगन नहीं खाना चाहिए।

पाइल्स के मरीज

यदि खून की कमी हो या पाइल्स की समस्या हो, तो बैंगन नहीं खाना चाहिए। इससे परेशानी और अधिक बढ़ सकती है।

आर्थराइटिस के मरीज

यदि आर्थराइटिस की समस्या है तो भी बैंगन नहीं खाना चाहिए। इससे आर्थराइटिस की समस्या अधिक गंभीर हो सकती है।

पेट की परेशानी

अधिक बैंगन खाने से पाचन की गड़बड़ी, पेट में दर्द, उल्टी, सिरदर्द, खुजली जैसी शिकायतें भी हो सकती हैं।

डायबिटीज को जड़ से मिटा सकता है पनीर का फूल